Maiya Samman Yojana : विस्तार से जानिए अप्रैल से किन महिलाओं को नहीं मिलेगा मैया सम्मान योजना का लाभ: सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए नई-नई योजनाएं लाती रहती है जिनमें से एक है मईया सम्मान योजना I इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहती है और उनके जीवन स्तर को सुधारने का काम कर रही है I मार्च 2025 में महिलाओं के खाते में 7500/- रुपए आ गए हैं I
लेकिन सरकार ने कुछ नई शर्तें लागू की हैं जिसके अनुसार अप्रैल 2025 से कुछ महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं तो इस पूरे लेख को पढ़ें और जानें कि लाभ जारी रखने के लिए क्या करना होगा I

Maiya Samman Yojana : OVERVIEW
मईया सम्मान योजना के तहत लगभग 18 लाख महिलाओं को 10000 की राशि 4 किस्तों में दी जाएगी I सरकार ने इस योजना के लिए हजारों करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है ताकि सभी महिलाओं को इसका लाभ मिल सके Iझारखंड सरकार द्वारा लाए गए नए नियमों के अनुसार निम्नलिखित महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा I
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
सरकार के नए नियमों के अनुसार मुख्य रूप से 4 श्रेणियां हैं जिनके अंतर्गत इस योजना के लाभार्थी बाहर हो सकते हैं, आइए देखें कि वे 4 श्रेणियां कौन-कौन सी हैं जिनके कारण महिलाएं इस योजना से बाहर हो सकती हैं और इसका समाधान क्या है
1. जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है
सरकार द्वारा उन खातों में पैसे भेजने बंद कर दिए जाएंगे, जिन महिलाओं के खाते अभी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं कराए गए हैं I
उपाय- जल्दी से अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करवा ले और साथ ही बैंक शाखा जाकर केवाईसी (KYC )अपडेट करवाएं I
2. जिनका भौतिक सत्यापन अधूरा है
जिन महिलाओं का सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है उन महिलाओं के खातों में अप्रैल 2025 पैसे नहीं आएंगे सरकार नेबहुत ही सत्यापन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है I
उपाय- जल्द से जल्द अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर सत्यापन पूरा करवा ले और साथ ही जरूरी दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड लेकर जाए I
3. जिन महिलाओं की उम्र 50 वर्ष से ज्यादा हो गई है
उपाय- वैसी महिलाएं जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है I अब वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे क्योंकि यह योजना केवल 18 से 50 वर्ष की महिलाओं के लिए ही है I
4. जिनका डीबीटी ( DBT )सक्रिय नहीं है
उपाय- वैसी महिलाएं जिनके खाते में डीबीटी अकाउंट सक्रिय नहीं है या बैंक अकाउंट निष्क्रिय हो गया है तो उन्हें पैसाआना बंद हो जाएगा क्योंकि योजना का सारा पैसा डायरेक्ट बेनिफिट अकाउंट ( DBT ) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है I
यह भी पढ़ें
- E Kalyan Scholarship 2025 | फॉर्म भरने का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन
- Jharkhand Gramin Vikash Vibhag Vacancy 2025 : ब्लॉक स्तर अधिकारी बनने के लिए बहुत अच्छी वैकेंसी
ऐसी महिलाएं जो इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं
झारखंड सरकार द्वारा लागू किए गए नियमों और शर्तों के अनुसार, कुछ महिलाएं मैया सम्मान योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं। आइए इन शर्तों पर एक नज़र डालते हैं।
- जो महिलाएं सरकारी अधिकारी के रूप में काम कर रही हैं या सरकारी नौकरी कर रही हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी I
- जिन महिलाओं के पति भी सरकारी अधिकारी या सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, वे मिया समान योजना की लाभार्थी नहीं होंगी I
- जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं I
- यदि किसी महिला को पहले से ही किसी सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है तो उन्हें इस मैया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा I
- जिन महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से कम या 50 वर्ष से ज्यादा है उन्हें इस महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा I
मईया समान योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें और लाभार्थी कैसे बनें
आइए मईया सम्मान योजना के लाभार्थी बनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दें-
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिला झारखंड की निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए महिलाओं की आयु 18 वर्ष से कम या 50 वर्ष से जायद नहीं होनी चाहिए I
- सभी महिलाओं के पास बैंक खाता होना चाहिए,बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए I अगर आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है तो कृपया इसमें अप्लाई करने से पहले खुला लें और अगर लिंक नहीं है तो लिंक करवा ले ताकि ताकि महिलाएं आसानी से इस योजना का लाभ उठा सके I
- झारखंड सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड और उनका नाम उस कार्ड में होना चाहिए I
मईया सम्मान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना एक राज्य संचालित वित्तीय सहायता कार्यक्रम है I इस मईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है I इस मईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है I इस योजना के तहत जो महिलाएं समान योजना के लिए पात्र हैं उन्हें वित्तीय सहायता राशि के रूप में प्रति माह 2500 रुपये प्राप्त होंगे और यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाएगा I
मूल रूप से इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह मिलते थे लेकिन दिसंबर 2024 में सरकार ने राशि बढ़ाने का फैसला किया, इसके बाद इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए 2500 रुपये दिए जाते हैं। आधिकारिक दिशानिर्देश के अनुसार लाभार्थी हर महीने की 15 तारीख से पहले अपने खाते में मासिक राशि जमा होने की उम्मीद कर सकते हैंI
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना |
|---|---|
| किसके द्वारा आरंभ की गई | मुख्यमंत्री- हेमंत सोरेन |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है |
| योजना का उद्देश्य | इस योजना का मूल उद्देश्य है कि गरीब और मध्यवर्गी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करें |
| Official Website | mmmsy.jharkhand.gov.in |
| आवेदन करने की प्रक्रिया | ऑफलाइन ( offline ) |
मईया सम्मान योजना – आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा, तो चलिए अब आवेदन करने की प्रक्रिया देखते हैं। आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं तो एक-एक करके हम दोनों प्रक्रिया को समझते हैं I
ऑफ़लाइन प्रक्रिया
- यदि आप मईया सम्मान योजना में ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय या पंचायत भवन में जाए और वहां से आवेदन फार्म प्राप्त कर ले I
- अब आवेदन फार्म में जो जो जानकारी मांगी गई है उसे आप सही से भर दे और जो भी दस्तावेज माने गए हैं उसे उसके साथ संलग्न कर दे I
- इतना करने के बाद फॉर्म को अधिकारी के पास जमा कर दें बाकी आगे की प्रक्रिया अधिकारी द्वारा की जायेगी I
FAQs
मईया सम्मान योजना के लाभार्थी कौन हैं?
मईया सामान योजना में आवेदन कैसे करें?
मईया सम्मान योजना किस राज्य की महिलाओं के लिए है?
मईया सम्मान योजना के तहत कितनी राशि दी जाती है?
निष्कर्ष
मईया सम्मान योजना के तहत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहती है, लेकिन अब झारखंड सरकार ने नए नियम और शर्तें लागू की हैं जिसके तहत कुछ महिलाएं इस मईया सम्मान योजना से वंचित हो सकती हैं, यदि आप इस अवसर को खोना नहीं चाहते हैं तो जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करें DBT खाता सक्रिय करें और यदि आपके पास कोई प्रश्न है तो बेझिझक नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी टिप्पणी दें I